Jul 6, 2022
जीरापुर में बीएमओ डॉक्टर विवेक दुबे की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है... यहां सिविल अस्पताल में बीएमओ डॉक्टर विवेक दुबे ने आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे व्यक्ति को मृत बताते हुए.. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.. पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय शरीर में हलचल होने पर परिजन फिर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे... लेकिन तब तक एक घंटे की देरी हो चुकी थी.. और समय पर डॉक्टर के नहीं मिलने पर उसकी मौत हो गई.. वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे चक्काजाम लगा दिया.. और डॉक्टर विवेक दुबे पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की... जिसके बाद हालात बिगड़ते देख सीएचएमओ ने बीएमओ को राजगढ़ मुख्यालय पर अटैच कर दिया... और पुलिस ने परिजनों के समझाईश देते हुए हाईवे से चक्काजाम खत्म कराया।
जिंदा व्यक्ति को बताया मृत डॉक्टर की घोर लापरवाही
ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे पर चक्काजाम
ग्राम भण्डावत में आकाशीय बिजली गिरने से बद्रीलाल राठौर घायल हो गए जिसे लेकर ग्रामीण इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरापुर पहुंचे जहां पदस्थ बीएमओ डॉक्टर विवेक दुबे ने ईलाज न करके लापरवाही बरतते हुवे बद्रीलाल राठौर को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय बद्रीलाल राठौर के शरीर मे हलचल देख परिजन पुनः डॉक्टर के पास इलाज हेतु पहुंचे तब तक एक घंटे की देरी हो चुकी थी राठौर को इधर उधर ले जाने में चिकित्सा न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर विवेक दुबे इलाज में लापरवाही नही बरतते तो बद्रीलाल की मृत्यु नही होती। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने सोयत पचौर स्टेट हाइवे पर लगभग तीन घण्टे तक चक्काजाम लगाए रखा। ग्रामीण डॉक्टर को निलंबित करने के लिए अड़े हुवे थे। ग्रामीणों का आरोप हैं कि डॉक्टर विवेक दुबे द्वारा पहले भी ईलाज में लापरवाही बरती गई थी। प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में किया। बिगड़ते हालात को देखते हुवे डॉक्टर बीएमओ विवेक दुबे को सीएचएमओ ने राजगढ़ मुख्यालय पर अटैच कर दिया। उसके बाद पुलिस ने स्टेट हाईवे मार्ग खुलवाया।