Loading...
अभी-अभी:

जेपीएस राठौर ने वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया

image

Jul 6, 2022

बांदा में प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया...अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने अमृत सरोवर के भीठों पर पारिजात का पौधा लगाकर हरियाली का सन्देश दिया...अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना महत्वपूर्ण नही बल्कि उन्हें संरक्षित करना महत्वपूर्ण है

इसी दौरान विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी के द्वारा कचनार के पौधे का रोपण किया गया तथा जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा फलदार आम के पौधे का रोपण किया गया इस अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री जे.पी.एस. राठौर ने स्लोगन के माध्यम से उपस्थित जन मानस एवं गणमान्य नागरिकों से नारे लगवाते हुए कहा कि ‘‘हरी-भरी ये धरा, हरी-भरी वसुन्धरा’’ इस धरा को हरा-भरा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनपद में चलाये जा रहे अभियान में नदियों एवं तालाबों के जीर्णाेद्धार में जनपद के अधिकारियों ने मिट्टी को निकालकर सिर पर रख ढोने का कार्य किया है यह बहुत प्रशंसनीय कार्य है। कभी-कभी छोट-छोटे कार्य बहुत बडा स्वरूप ले लेते हैं। यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पीपल एक ऐसा वृक्ष है जो 24 घण्टे ऑक्सीजन देने का कार्य करता है इसलिए प्राचीन काल में हमारे ऋषि-मुनियों ने पीपल एवं बरगद के वृक्ष को धर्म से जोड दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बहुत राजनीतिक कमल खिलाये हैं लेकिन अब इन अमृत सरोवरों पर प्रकृति के कमलों को खिलाइये और अपने जीवन को खुशहाल बनाइये।

अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड लगाना महत्वपूर्ण नही बल्कि उन्हें संरक्षित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो जमीन वनों के लिए होे उनमें जाली लगाकर पौधों का संरक्षण किया जाये। विधायक सदर  प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति का हमारे ऊपर बहुत ऋण है जिसको हम पौधे लगाकर थोडा बहुत अदा कर पायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में पौधरोपण जन आन्दोलन की तरह चलाया जा रहा है जो आगामी 15 अगस्त 2022 तक चलेगा। इस मौके पर मतदान-2022 सम्बन्धित एक संकल्प नामक पुस्तिका का विमोचन मंत्री जी सहित मंचासीन अधिकारियों के द्वारा किया गया।जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान को केवल कागजों में ही नही पूर्ण किया जायेगा बल्कि इसकी वास्तविक स्थित धरातल पर भी दिखेगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन केे तहत आज जनपद में 38 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। कार्यक्रम संयोजक प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।