Jan 4, 2019
अरविंद दुबे : शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्रालय की एक अहम बैठक भोपाल में आयोजित की गयी है। इस बैठक में विभाग के द्वारा पावर प्रेसेंटेशन के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति बतायी जायेगी। जबलपुर में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री तरुण भनोट ने बताया की राज्य पर लगभग एक लाख पचहत्तर हजार करोड़ का कर्ज है जिसकी वजह से प्रदेश की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गयी है। उन्होंने कहा की सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि फिजूलखर्ची से बचा जाए और कम से कम खर्च में काम चलाया जाए जिससे राज्य का सामान्य कामकाज ठीक ढंग से चले। हालांकि उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के विकास के कामो में धन की कमी नही आने दी जायेगी।
उन्होंने बताया की पिछली सरकार ने कुछ विशेष लोगो को फ़ायदा पहुंचाने के लिए शासकीय योजनायें चलायी थी ऎसी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कई ऎसी योजनाओं को भी बंद किया जाएगा जिनसे बेहतर परिणाम हासिल नही हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदियों की पेंशन बंद करने और पेट्रोल- डीजल पर टैक्स कम करने के सवालों का जवाबा नही दिया।