Loading...
अभी-अभी:

नर की तुलना नारायण से करना चाटुकारिता: गृह मंत्री मिश्रा

image

Dec 27, 2022

भोपाल। कांग्रेस नेता खुर्शीद अहमद द्वारा राहुल गांधी को भगवान राम बताने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नर कि तुलना नारायण से कर सलमान खुर्शीद ने चाटुकारिता कि सभी हद पार कर दी है। उनका यह बयान सभी को आहत करने वाला है। खुर्शीद से इस हद की चाटुकारिता कि उम्मीद नही थी। नर से नारायण कि तुलना तो चाटुकारिता कि पराकाष्ठा है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिन्दुओ की आस्थाओं को आहत करने का कोई मौका नही छोड़ते है।

सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण पर सीएम का सम्मान
ईडब्ल्यूएस आरक्षण संघ ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह का अभिनंदन किया। विधायक मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया और सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया की उपस्थिति में निर्धन सामान्य वर्ग को सभी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में छूट दिए जाने के निर्णय के लिए यह अभिनंदन किया गया। देश के 5 राज्यों में ही यह व्यवस्था लागू है जिसमें मप्र भी शामिल है। मप्र के निर्धन सामान्य वर्ग के युवाओं को विभिन्न सेवाओं में आने के अवसर इस निर्णय से बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री चौहान से मिले ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रोहित पुजारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोहित पुजारी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आमंत्रण-पत्र दिया और वर्ल्ड कप हॉकी की टी शर्ट भी भेंट की। भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप -2023 के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 की अवधि में होना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य मंत्री पुजारी को आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया।