Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

image

Mar 4, 2020

एमपी की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने का प्लान बना रहे है ताकि राज्य में सरकार को अस्थिर किया जा सके। भाजपा नेता कथित रूप से हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं यह आरोप मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने लगाया है।
 
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला
इसके अलावा दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर इस साजिश को लेकर हमला किया है। पटवारी के बाद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली ले गया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है।

भाजपा ने सीएम के दावे को किया खारिज
बता दें कि, दूसरी ओर भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उनका बयान 26 मार्च को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए फिर से नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ को पटवारी ने फोन पर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत हरियाणा के आठ विधायकों को जबरन एक होटल में ले जाया गया है।