Loading...
अभी-अभी:

MP: इन्दौर में अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने लगाए स्मृति ईरानी के चोर की दाढ़ी मै तिनका के पुतले

image

Jul 29, 2022

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गुरुवार को संसद मै की गई भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपनी बेटी के फर्जी बार लाइसेंस को लेकर पकड़ी गई चोरी से घबरा कर किए गए कृत्य के विरोध मैं कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के चोर की दाढ़ी मै तिनका के पुतले लगा कर प्रदर्शन किया। 

 

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद भवन में की गई अमर्यादित कृत्य को लेकर विरोध स्वरूप अनोखा प्रदर्शन किया। विवेक खंडेलवाल ने बताया की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बेटी के गोवा में फर्जी बार लाइसेंस पकड़ाने से बदले की आग में जल रही है, गुरुवार को जो  घटना हुई वह उसी का परिणाम है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर स्मृति ईरानी के पुतले लगाए और उस पर दाढ़ी लगाकर कर पूछा "चोर की दाढ़ी मै तिनका" स्मृति ईरानी बताए की उन्होंने किस तरह से एक मृत व्यक्ति के नाम से अपनी बेटी का बार लाइसेंस लिया, वो जिस तरह की हरकत कर रही है, उससे साफ है की सोनिया गांधी जी की जान को खतरा भी हो सकता है, जब तक स्मृति ईरानी माफी नही मांगती है,तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।