Loading...
अभी-अभी:

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में उतरे 3300 मेडिकल टीचर्स!

Jun 7, 2021

राजधानी Bhopal में Junior Doctors की हड़ताल लगातार जारी है। बता दें कि, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। आज हड़ताल का आठवां दिन है। वहीं 3300 मेडिकल टीचर्स भी इस हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं। इन सबके चलते प्रदेश के अस्पतालों में और मुसीबतें बढ़ सकती है। दरअसल, पहले ही मरीजों को जूड़ा की हड़ताल के चलते परेशानी हो रही है वहीं मेडिकल टीचर्स का समर्थन इस समस्या को और बढ़ा सकता है।