Jul 29, 2022
मध्य प्रदेश के 51 जिलों में जिला पंचायत (MP Panchayat Election) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच कई जिलों से रुझान आने शुरू हो गए हैं। दरअसल जिला सरकार के चुनाव के रिजल्ट की घोषणा(District Panchayat President Result) धीरे-धीरे होने लगी है। मंदसौर से दुर्गा विजय पाटिल निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। इसके अलावा सागर के हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं।
दतिया से भाजपा की इंदिरा धीरू दांगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद अपने नाम किया है। दतिया अध्यक्ष पद पर इंदिरा धीरू दांगी एवं उपाध्यक्ष पद पर रामदेवी संतोष लश्करी निर्वाचित हुए हैं। ग्वालियर से श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा समर्थित है। युवा भाजपा नेता डॉक्टर सुकर्ण मिश्रा और डॉक्टर विवेक मिश्रा पूरी निर्वाचन के दौरान मौजूद रहे। वहीं भाजपा की प्रभा मिश्रा शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गई है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के संजय कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं भिंड में बीजेपी की कामना सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के हेमराज सिसोदिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। वही कटनी से भाजपा समर्थक सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। गुना से भाजपा समर्थक अरविंद धाकड़ को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि निवाड़ी से बीजेपी समर्थक सरोज राय निर्विरोध पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है।
इधर रायसेन में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जसवंत बबलू मीणा निर्विरोध पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जबकि खरगोन से रेवाराम पाटीदार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। नीमच जिला पंचायत में अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक स्वं खुमानसिंह शिवाजी के बेटे सज्जनसिंह चौहान को अधिकृत किया है। वही उपाध्यक्ष पद पर जानी बाई शंभूलाल धाकड़ को अधिकृत किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मुरैना से कु. आरती गुर्जर र्निविरोध चुनी गयी। कु. आरती गुर्जर मुरैना विकास खण्ड के वार्ड क्र 15 से जिला पंचायत सदस्य पद से विजयी हुई थी। जिन्है आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया। ज्ञात हो कि जिला पंचायत की 10 में से 5 सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि 2 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय जीते हैं। इधर अध्यक्ष पद अनाराक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया। तथा कांग्रेस की ओर से किसी ने फॉर्म नहीं भरा जिसके चलते हैं सज्जन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वही राजधानी भोपाल में चुनाव के दौरान गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल राजधानी भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह और पचौरी समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों मतदान स्थल पर आने से रोका गया है। वही कांग्रेसी लगातार कार्यालय की तरफ बढ़ रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह चुनाव पैसा पुलिस प्रशासन और सीएम हाउस के बलबूते लड़ी जा रही है। इसमें धनबल का प्रयोग हो रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है। दिग्विजय सिंह के अलावा सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने कांग्रेस की जीत का भी दावा किया है।








