Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवीन भाजपा कार्यालय का किया भूमिपूजन

image

Mar 26, 2023

नड्डा ने विधि विधान से पूजन हवन कर किया शिलान्यास
राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता रहे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने नवरात्र के 5 वें दिन विधि विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन आधुनिक भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। पूजा में श्री जे पी नड्डा व उनकी पत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा शामिल हुई। श्री नड्डा ने 5 गेती चलाकर नवीन कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपुजन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार खटीक, प्रहलाद पटेल, महाराष्ट्र के प्रभारी जयभान सिंह पवैया, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, सांसद राकेश सिंह, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, कमल पटेल, विश्वास सारंग, जगदीश देवडा, प्रभुराम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओमप्रकाश सखलेचा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भारत सिंह कुशवाह, हरदीप सिंह डंग, रामखेलावन पटेल,  राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, महापौर मालती राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, संध्या राय, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, सरदेन्दू तिवारी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रंजना बघेल, राजेन्द्र शुक्ला, कैलाश चावला, अंतर सिंह आर्य, रामपाल सिंह, गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद आलोक संजर, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोटिया, उर्जा विकास निगम अध्यक्ष गिर्राज दण्डौतिया, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, प्रदीप लारिया, सुदेश राय, राजेन्द्र पाण्डे, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, वन विकास निगम उपाध्यक्ष सतेन्द्र भूषण सिंह, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, जालम सिंह पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।