Loading...
अभी-अभी:

एनएसयूआई ने निकाला मशाल जुलूस-राहुल की सदस्यता समाप्त होने को बताया लोकतंत्र की हत्या, जताया विरोध

image

Apr 9, 2023

मंडला में एनएसयूआई ने विशाल मशाल जुलूस निकाला.. मशाल जुलूस के जरिए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने का विरोध जताया गया..कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारीयों ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला..एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी बौखला गए हैं..इसी बौखलाहट में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का षड्यन्त्र कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है..इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे..

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस आक्रामक है और केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन (एनएसयूआई) ने मंडला नगर में मशाल लेकर शांति मार्च निकाला। एलएमएन गार्डन से प्रारम्भ हुआ यह मशाल जुलूस नगर के मुख्यमार्गों से गुजरता हुआ रेडक्रॉस भवन में समाप्त हुआ। जहां कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारीयो ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर हमला बोला।

भारत जोड़ो यात्रा कि सफलता से बौखलाई भाजपा
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सफलतम भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी बौखला गए हैं। उन्होंने इसी बौखलाहट में राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने का षड्यन्त्र कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उसी को लेकर मंडला में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक मशाल जुलूस निकाला है।

इशारों में दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम गांधी को मानने वाले लोग हैं और आज गांधी की विचारधारा के अनुरूप मार्च निकाला है। लेकिन हम भगत सिंह को मानने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जो ये मशाल कि लौ यहां जली है ये पूरे प्रदेश में जलती रहेगी। जब तक हमारे नेता राहुल गांधी को न्याय नहीं मिल जाता एनएसयूआई का यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। 

ये रहे उपस्थित
इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, विधायक डॉ अशोक मसकोले, जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव, जनपद अध्यक्ष संतोष भलावी, आशु जैन, कोविद सिंह ठाकुर, शकुन जंघेला, विवेक दुबे, कुलदीप कछवाहा सहित सभी विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।