Sep 17, 2022
भारत की जमीन पर 70 साल बाद चीतों ने कदम रखा है। नामीबिया से 8 चीतों को विशेष चार्टर्ड कार्गो प्लेन के जरिए MP के ग्वालियर लाया गया। ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से चीतों को कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य के लिए इससे बड़ा तोहफा कोई और नहीं हो सकता है। इससे प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
ये एक ऐतिहासिक घटना
सीएम शिवराज ने MP में लाए जा रहे चीतों को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि चीते विलुप्त हो गए थे। उन्हें फिर से शुरू करना एक ऐतिहासिक कदम है। ये इस सदी का सबसे बजनीय घटना है। इससे प्रदेश के पर्यटन को भी तेजी से बढ़ावा मिलेगा। राज्य के लिए इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है।
70 साल बाद आए चीते
गौरतलब है कि 1952 के बाद से भारत की जमीन पर चीते विलुप्त हो गए थे। अब 2022 में एक बार फिर भारत में चीते दिखाई देंगे। इस सपने को साकार करने के लिए नामीबिया से 8 चीते विशेष चार्टर्ड प्लेन के जरिए भारत बुलवा गए हैं। इनमें से 5 नर और 3 मादा हैं। ये MP के ग्वालियर में हैं। इन्हें ग्वालियर से कूनो नेशनल पार्क तक हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कराया जाएगा। बता दें कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इन चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
चीतों के लिए खास इंतजाम
नामीबिया से बुलवाए गए 8 चीतों के लिए कूनो नेशनल पार्क में खास तैयारियां की गई है। यहां पर चीतों के लिए बाड़े बनाए गए हैं। ये उम्मीद की जा रही थी की सुबह 6 बजे तक चीते ग्वालियर पहुंच जाएंगे मगर निर्धारित समय से देरी से चीते मध्य प्रदेश की धरती पर पहुंचे। पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बटन दबाकर चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। चितों की वजह से कुनो नेशनल पार्क पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बन गया है।