Loading...
अभी-अभी:

पीएम मोदी ने दी बधाई शिवराज पहुंचे शिर्डी

image

Jan 1, 2023

नये साल 2023 की शुरूआत से चुकी है और चारों तरफ शुभकामनाओं का आदानप्रदान चल रहा है। महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, वाराणसी के अस्सी घाट में सुबह होते ही साल की पहली आरती हुई। ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा 2023 आप सभी के लिए आशा, खुशी, अच्छी सेहत और कामयाबी से भरा हो।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के लोगों और विदेश में रह रहे भारतीयों को नए साल की बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार महाराष्ट्र के शिर्डी धाम पहुंचकर साई के दरबार में मत्था टेकते हुए सबकी खुशहाली की कामना की।

महाकालः चार बजे खुले कपाट, डेट लाख पहुंचे उज्जैन | नये साल के पहले दिन बारह ज्योतिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन हुआ। मस्तक पर रजत त्रिपुंड, त्रिशूल के साथ मोगरे और सूखे मेवे की माला अर्पित कर महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे तक डेढ़ लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। शाम तक यह आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा जाने की संभावना है।