Oct 11, 2016
इंदौर। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथसंचलन नए कलेवर में शहर के अलग अलग इलाको से निकाला गया। जिसका संगम नगर के मधुमिलन चौराहे पर हुआ। पथ संचलन में हजारो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ ने इंदौर शहर को काम की दृष्टी से चार भागो में बांट रखा है। जिसमें द्वारिका जिले का संचलन गाँधी हाल, बद्रीनाथ जिले का पथ संचलन बाल विनय मंदिर स्कूल, जगन्नाथ जिले का संचलन कृषि महाविद्यालय और रामेश्वरम जिले का पथ संचलन साधू वासवानी उद्यान से प्रारम्भ होकर मधुमिलन चौराहा पहुंचा। मधुमिलन चौराहे पर चारों पथ संचालनो का समागम हुआ। अनुशासन और समय का पालन करने के कारण संघ जाना जाता है जिसे दिखाने के लिए मधुमिलन चौराहे पर एक घडी बना होर्डिंग भी लगाया गया था। जिसमें ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर संचलन का पहुंचना निर्धारित था। तय समय पर चार अलग अलग दिशाओं से पहुंचे संचलन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। चारों संचालनो का मधुमिलन चौराहे पर मिलन हुआ। जिसके बाद चारो संचलन अपने अपने स्थान के लिए वापस रवाना हो गये। संचालनो का शहर में जगह जगह स्वागत भी किया गया। पिछली बार संघ की अखिल भारतीय बैठक में संघ की गणवेश को बदला गया था। जिसके बाद से इंदौर में यह गणवेश पहली बार आम लोगो के सामने आई है।