Oct 2, 2021
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1444181000863379463
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर की जयंती पर सादर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1444131301439664133
इसी के साथ MP कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है
''सम्पूर्ण विश्व को प्रेम, मानवता, शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।।।बापू को विश्व पटल पर अहिंसा का प्रतीक मानते हुये उनके जन्मदिवस को “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। दे दी हमे आज़ादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।।। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।'' इस तरह अन्य कई नेताओं ने बापू को नमन किया है।