Loading...
अभी-अभी:

Ujjain नागचंद्रेश्वर मंदिर: आखिर क्यों खुलता है साल में सिर्फ एक बार, जाने क्या है वजह

image

Aug 2, 2022

आपने कई ऐसे मंदिरों के बारे में सुना होंगा जहां सिर्फ समय-समय यानी साल में कभी-कभी पूजा अर्चना के लिए खोला जाता है। इन्हीं मंदिरों में से एक है उज्जैन के बाबा महाकाल के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर, यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी यानी नागपंचमी के दिन खोला जाता है। इस दिन मध्य रात्रि में बाबा नागचंद्रेश्वर का विशेष दर्शन पूजन किया जाता है.

24 घंटे के लिए खोले जाते है पट
नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 24 घंटे के लिए खोले जाते है। मध्य रात्रि में भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव का विशेष पूजन अर्चन करने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिये जाते है। इस बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते है। और आज रात 12 बजे फिर से पट बंद कर दिये जाएगें।

जानिए क्यों साल में एक बार खुलता है मंदिर
पौराणिक मान्यता अनुसार सांपों के राजा तक्षक भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद भगवान शंकर प्रसन्न होकर राजा तक्षक नाग को अमरत्व का वरदान दिया। जिसके बाद नागराज तक्षक बाबा महाकाल के शरण में वास करना शुरू कर दिए। लेकिन नागराज तक्षक की इच्छा थी कि उनके एकांत में विघ्न ना हो इसलिए साल में सिर्फ एक दिन ही सावन माह के नागपंचमी के नागचंद्रेश्वर महादेव की पूजा की जाती है। बाकी पूरे साल यह मंदिर बंद रहता है।