Loading...
अभी-अभी:

नागपंचमी 2022: नागपंचमी आज, सपने में बार-बार सांप दिखाई देना किस बात का संकेत? करें ये 5 उपाय

image

Aug 1, 2022

नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग पंचमी क उल्लेख हिन्दू धर्म शास्त्रों में भी मिलता है।  इस दिन नाग देवता या सांप की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है।

सपने में सांप दिखाई देना
सांप को लेकर स्वप्न शास्त्र में विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति को बार-बार सांप दिखाई देता है, तो इसको लेकर भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत माने जाते हैं। सांप का बार-बार दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ?

1. स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को आने वाले सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं. इसी तरह यदि किसी व्यक्ति के सपने में सांप उस व्यक्ति को डसता हुआ दिखाई देता है तो उसका अर्थ है कि वह व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने वाला है।

2. वहीं यदि किसी व्यक्ति के सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

3. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के सपने में सांप उसका पीछा करता हुआ दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आप अपने जीवन में किसी समस्या को लेकर डरे हुए हैं। साथ ही ये इशारा है कि समय रहते आप उस समस्या का समाधान ढूंढ लें, अन्यथा आप मानसिक तनाव की चपेट में आ सकते हैं।

4. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के सपने में सफेद सांप दिखाई देता है तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपको आकस्मिक और अधिक धन लाभ होने वाला है.

5. यदि किसी व्यक्ति के सपने में उड़ता हुआ सांप दिखाई देता है तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। जो संकेत करता है कि आप किसी बुरी घटना के शिकार होने वाले हैं।

सपने या असल में सांप दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सांप के ही सपने बार-बार आते हैं या उस व्यक्ति को असल जीवन में बार बार सांप दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति को कुंडली के जानकार से संपर्क कर उपाय कर लेना चाहिए। क्योंकि यह कालसर्प दोष होने की तरफ संकेत करता है।

नाग पंचमी पर करें ये उपाय
1. सपने में सांप दिखाई देना या बार-बार सांप दिखना अशुभ माना जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के नाग को जल अर्पित करना लाभदायक माना जाता है।

2. नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

3. सांप के सपने से पीछा छुड़ाने के लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहते जल में प्रवाहित करना या फिर शिवलिंग पर अर्पित करना ज्योतिष उपाय में शामिल है।

4. इसके अलावा सावन सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव से पूजा आराधना कर बेलपत्र, दूध, धतूरा अर्पित करें।