Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन : 18 फरवरी से शुरु होगा विक्रमोत्सव-2023

image

Dec 28, 2022

BHOPAL CM VIKRAM UTSAV

18 फरवरी से 22 मार्च 2023 की अवधि में उज्जैन में विक्रमोत्सव होना है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विक्रमोत्सव की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के विक्रमोत्सव के प्रथम दिवस पर दीप अर्पित करने का कार्यक्रम गरिमामय होना चाहिए।  जिससे कार्यक्रम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे। वहीं बैठक में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर वर्चुअली सम्मिलित हुईं। विक्रमोत्सव में भक्ति गायन, प्रदर्शिनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। विक्रमोत्सव के दौरान विक्रम पंचांग और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे जाएंगे।

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन आने वाले राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। अब विक्रमोत्सव में की जाने वाली गतिविधियों को जनाकर्षण का केन्द्र बनाने की तयारी है। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विक्रमोत्सव की बैठक ली। 18 फरवरी से 22 मार्च 2023 की अवधि में उज्जैन में विक्रमोत्सव होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के विक्रमोत्सव के प्रथम दिवस दीप अर्पित करने का कार्यक्रम वृहद और गरिमामय होना चाहिए जिससे कार्यक्रम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर वर्चुअली सम्मिलित हुई। विक्रमोत्सव में महाशिवरात्रि से वर्ष प्रतिपदा तक भक्ति गायन, प्रदर्शिनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला, भजन मंडलियों की स्पर्धा, फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन, कवि सम्मेलन, प्रकाशन लोकार्पण, विभिन्न देशों के दलों द्वारा रामायण और महाभारत के प्रसंगों की प्रस्तुतियों के अलावा “वृहत्तर भारत में संस्कृति साहित्य और पुरातत्व” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। विक्रमोत्सव के दौरान विक्रम पंचांग और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। शासन के विभिन्न विभाग, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, विक्रम विश्वविद्यालय, महार्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, सांदिपनि वेद विद्यालय, अवंतिका विश्वविद्यालय, आचार्य वाराहमिहिर वेधशाला सहित अन्य सामाजिक संगठन गतिविधियों में सहयोग करेंगे।