Loading...
अभी-अभी:

गैंगरेप के बाद विधवा के साथ निर्भया जैसी हैवानियत

Jan 11, 2021

मध्यप्रदेश :  सीधी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बता दें कि, महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद से महिला झोपड़ी में ही दुकान चलाकर बच्चों की परवरिश कर रही है। शनिवार की रात इलाके के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज दी। महिला ने जब झोपड़ी में डंडे के सहारे लगे टाटी के दरवाजे को नहीं खोला तो युवकों ने उसे तोड़ दिया और भीतर घुस आए। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।