Loading...
अभी-अभी:

पीएम मोदी ने दिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण

image

Jun 27, 2017

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे पर वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, 'आप मुझे भारत में अपना स्वागत करने का मौका अवश्य देंगे'। मोदी ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में ट्रंप के साथ अपनी बातचीत में कहा, 'मैं आपको अपने परिवार के साथ भारत आने के लिये निमंत्रित करता हूं। आप मुझे भारत में अपना स्वागत करने का मौका अवश्य देंगे, इसकी मुझे पूरी आशा है। बता दें कि मोदी और ट्रंप की पहली द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच अनेक मुद्दों पर सीधी और व्यापक बातचीत हुई।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा और व्हाइट हाउस आने के लिये पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि उन दोनों के बीच हुई बातचीत बहुत सार्थक थी। उन्होंने कहा, 'हमारी भागीदारी का भविष्य इससे बेहतर कभी नहीं रहा। भारत और अमेरिका हमेशा दोस्त रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

पीएम मोदी ने विशेष तौर पर ट्रंप की पुत्री इवांका को भारत आने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि में इस साल होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधि प्रमुख के तौर पर उन्हें भारत आने के लिये आमंत्रित करता हूं। इस पर ट्रंप ने कहा, मुझे भरोसा है कि उसने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होगा और वो आएगी. मोदी ने भारत और उनके प्रति दोस्ती की भावना रखने के लिये भी ट्रंप का धन्यवाद किया।

कई मुद्दों पर हुई बात
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली मुलाकात में द्विपक्षीय और वैश्विक हित के तमाम मुद्दों पर बात हुई। साझा वक्तव्य में दोनों नेताओं ने सहयोग को नए मुकाम तक ले जाने और आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। व्हाइट हाउस में पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका का फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने किया। ट्रंप ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के स्वागत को अपनी खुशकिस्मती बताया। इस बैठक में दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच आतंकवाद समेत विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत हुई।