Jul 6, 2017
आगरा : जगदीशपुरा थाना के पुलक विहार कॉलोनी में जूते के शोल की फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गयी। आग लपटें काफी ऊंचाई तक देखी जा सकती थी। फैक्टरी में सो रहे मजदूरों और उनके परिवार को फैक्टरी की छत से बाहर निकाला गया। आग लगने से फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम और गैस सिलेंडर लगातार फटते रहे। तेज धमाको की आवाज़ दूर तक सुनी जा सकती थी। फैक्टरी में लगी आग की सूचना पर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़िया पहुँच गयी। दमकल कर्मी कई घंटों से मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन फैक्ट्री चारो तरफ से बंद होने के कारण अब तक आग पर काबू नही पाया जा सका हैं। आग को काबू में करने के लिये फैक्ट्री की दीवारों को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा गया। आग पर काबू पाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा हैं। लगभग पाँच घंटे बीत जाने के बाद भी आग लगी हुई हैं। शोल फैक्टरी में आग लगने के कारणों का अब तक पता नही चल सका हैं, लेकिन शोल फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा हैं।