May 30, 2021
मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला वोला है। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसा और फिर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार को देश के लिए हानिकारक बताया।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए- सही नीयत, नीति, निश्चय। महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं!’
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1398858173662994441
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, देश को एक नाकाम, नाकारा, नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज 7 साल हो गए। देश भुगत रहा है क्योंकि 7 साल में बेरोज़गारी 11.3% हो गई। कई प्रांतों में पेट्रोल 100 और सरसो का तेल 200 रुपये पार कर चुका है। ये 73 साल में देश की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है।
तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उसने लोगों का भरोसा तोड़ा है। कांग्रेस ने सरकार की सात बड़ी विफलताओं की सूची तैयार की है।
7 साल 7 सवाल
सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज का किसे लाभ मिला है?
देश में 'बैंक क्रेडिट ग्रोथ' 59 साल से सबसे निचले स्तर पर क्यों है?
बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड क्यों तोड़ दिया है?
12.20 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का जिम्मेदार कौन है?
कमर तोड़ महंगाई पर देश में हाहाकार क्यों मचा है?
पेट्रोल 100 रु. और सरसों तेल 200 रु. लीटर क्यों हो गया है?
सरकार के विरोध में किसान सड़कों पर क्यों उतरे हुए हैं?