Loading...
अभी-अभी:

आइए जानते हैं देवों की भूमि उत्तराखंड के इन मशहूर जगहों के बारे में

image

Oct 2, 2023

 

देवों की भूमि उत्तराखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह देवभूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ हर उम्र के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के अलावा अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल भी बिता सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप न केवल हिमालय की खूबसूरती देख सकते हैं, बल्कि यहाँ सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है। आइए आपको बताते है उत्तराखंड की कुछ लोकप्रिय जगहों के बारे में.... उत्तराखंड का उत्तरकाशी- उत्तरकाशी को हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। पूरा शहर प्राकृतिक सुंदरता और सुखदायक वातावरण से भरा हुआ है। इसमें नज़ारे तो अच्छे है ही लेकिन एक चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग मार्ग भी है जो प्रकृति के उत्साही लोगों को काफी पसंद आता है। इसे यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थयात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। उत्तराखंड की मसूरी और नैनीताल- बता दें कि मसूरी को क्वीन ऑफ द हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ हर साल हजारों लाखों सैलानियों को देख सकते हैं।  नैनीताल हिल स्टेशन भी उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल को 'नैनी झील' के नाम से भी जाना जाता है।  उत्तराखंड का केदारनाथ और ब्रदीनाथ- आपको बता दें कि  केदारनाथ मंदिर चोराबाड़ी ग्लेशियर और केदारनाथ की चोटियों से घिरा हुआ है। यह शिव मंदिर और तीर्थ स्थल के खूबसूरत नजारों के लिए लोकप्रिय है। तो वही बात करें बद्रीनाथ की तो यह हिंदुओं के चार पवित्र "धामों" में से, बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित बेहद लोकप्रिय मंदिर है। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित, बद्रीनाथ पूरे शहर में एक बहुत ही शांतिपूर्ण और सुखद जीवन का माहौल पैदा करता है।