Dec 21, 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कि वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस के नेता आपस में लड-लड़कर स्वयं ही धराशायी हो जाएंगे, कांग्रेस के जिन नेताओं में अविश्वास की भावना है और कोई एक दूसरे का भरोसा कर नहीं करता है, ऐसे में वे प्रदेश और प्रदेश की जनता का भला कैसे कर सकते हैं।
बता दें कि, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस करी थी वहीं रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी ने रोहतक में प्रेस कान्फ्रेंस करी थी, जिसको लेकर चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कांग्रेस नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा जन आक्रोश रैलियां निकालने की बात करते हैं, वहीं सुरजेवाला और सैलजा संवाद यात्रा निकालने की बात करती हैं। कांग्रेस के इन नेताओं को प्रदेश और प्रदेश की जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, सबकी कोशिश है कि राज्य के ईमानदार और गरीब हितैषी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरुद्ध साज़िश कर कैसे सत्ता को लूटने के प्रपंच रचे जाएं।
सुदेश कटारिया ने मनोहर लाल को लेकर कहा कि, हरियाणा के इतिसाह में वे ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने काम और में पारदर्शिता और स्वच्छता को लेकर गीता पर हाथ रखकर कसम खाई है। उनकी नेक नीयत और प्रदेश हित की सोच से आज राज्य में गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार कम हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को इस बात का दर्द है।
चीफ मीडिया कार्डिनेटर ने आगे कहा कि, कांग्रेस की 10 साल की दलाली बंद हुई तो अब पार्टी फंड इकट्ठा करने के नाम पर हाथ में झोला लेकर लोगों के बीच निकलने की तैयारी कर रहे हैं। दस साल तक राज्य को लूटने के बाद भी इन कांग्रेसियों को चैन नहीं आया और वे प्रदेश की गरीब जनता का खून चूसने का काम कर रहे हैं। ऐसे कांग्रेसियों को लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस में सभी नेता एक दूसरे का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर सकते, जबकि भाजपा में सर्वमान्य नेतृत्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का है।








