Loading...
अभी-अभी:

पाकिस्तान में मौलवी के आदेश पर हथौड़े से तोड़ी बुद्ध की प्रतिमा...

image

Jul 19, 2020

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक घर के निर्माण कार्य के दौरान गौतम बुद्ध की एक प्राचीन प्रतिमा बरामद हुई थी। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को गैर इस्लामिक बताते हुए तोड़ दिया गया था। अब इस मामले में स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐतिहासिक प्रतिमा को मौलवी के आदेश पर क्षतिग्रस्त किया गया था।

चार संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस ने पुरातनता कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और चार संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधिकारी जहिदुल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'कंस्ट्रक्शन वर्कर्स पानी की लाइन खोद रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों को ये मूर्ति मिली थी। हमने इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर कमर जमन और उसके कर्मचारी अमजद, अलीम और सलीम को अरेस्ट कर लिया है। हमें उनके पास से प्रतिमा के कुछ टूटे हुए हिस्से भी बरामद हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बता दें कि ये कार्रवाई, मामले से संबंधित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई है। वीडियो में कुछ लोग हथौड़े से प्रतिमा को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। टूरिज्म विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो के अथॉरिटी के सामने आते ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवई करने के लिए कहा गया है।