Loading...
अभी-अभी:

Uttarakhand: केदारनाथ में हुई बर्फबारी, -6 डिग्री पहुंचा पारा, कई इलाकों में हुई बारीश

image

Dec 5, 2023

Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम में नमी रहेगी। वहीं इसके बाद पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

वहीं केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री तक पहुंच गया। केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। निचले इलाकों में भी सोमवार को हल्की बारिश हुई। बारिश होने से कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बता दें कि, पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात बारिश हुई।