May 13, 2023
जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी की तरफ से हाल ही में 10 मई को हुए उपचुनाव में जीत हासिल की और विपक्षी कांग्रेस, जिसने पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को मैदान में उतारा था, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। संतोख सिंह चौधरी , जिनकी इस साल जनवरी में मृत्यु हो गई थी और कांग्रेस ने इस सीट से उनकी पत्नी को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने मार्च 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव जीता और अपनी सरकार पंजाब में पहली बार बनाई। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए। अब लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को अपना पहला सांसद मिल गया है।
राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया, मतदाताओं से अपील करी कि आप सरकार को बने हुए केवल एक साल हुआ है, और उन्हें 2024 में अगले लोकसभा चुनाव से पहले 11 महीने और दिए जाने चाहिए। सीएम भगवंत मान ने मतदाताओं को यह भी याद दिलाया कि अगर आप उम्मीदवार जीतता है तो वह लोकसभा में पार्टी का पहला सांसद होगा। इसने मतदाताओं के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया। कांग्रेस अपनी सीट नहीं बचा पाई और अब कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व , जो पिछले कुछ समय से बिखरा हुआ ही नज़र आया है , उसे ज़रूरत है की पार्टी को प्रदेश में एक बार फिर मज़बूत करे








