May 12, 2023
आज कर्नाटक के नतीजे आ रहे है और कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के बाद एक और खुशखबरी भी ला रहे है। रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिख रहा है। इस सफलता के पीछे कांग्रेस के नेता साफ़ तौर पर भारत जोड़ो यात्रा को श्रेय दे रहे है। इसी के साथ कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह पहली जीत है। अब कर्नाटक के लोगो के आदेश के बाद कांग्रेस के लिए एक चैलेंज यह है की अब उनका मुख्यमंत्री कौन रहेगा ? कांग्रेस में कर्नाटक के दो प्रमुख नेता है ,डी के शिवकुमार और सिद्दारमैया , दोनों ही अपने चुनाव में जीत कीऔर बढ़ गए है और इन्ही दोनों में से एक होगा कर्नाटक का अगला मुखिया। अब सवाल बस यही है की कांग्रेस अपने नेताओं को शान्ति से समझाकर कोई रास्ता निकाले और मध्यप्रदेश ,राजस्थान से कुछ सबक ले। इस चुनाव को 2024 से पहले कांग्रेस एक टेस्ट की तरह देख रही थी और इस टेस्ट में अच्छे रिजल्ट के साथ कांग्रेस पास होती हुई दिख रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता में चुनाव के यह परिणाम एक नया जोश भर रहे है और कांग्रेस का कॉन्फिडेंस भी इन नतीजों से कही न कही बड़ेगा ही। अब बस रिसोर्ट पॉलिटिक्स न हो इसी पर कांग्रेस का हाईकमान पूरा ध्यान देने वाला है।







