Loading...
अभी-अभी:

Corona Vaccination : PM Modi के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन, जानें कौन सा राज्य रहा टॉप पर

image

Sep 18, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान इतने जोर-शोर से चला कि दुनिया भर के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। देशभर में वैक्सीनेशन की संख्या दो करोड़ के पार चली गई। अभी तक पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर इतने वैक्सीनेशन नहीं किए गए हैं, लेकिन भारत ने इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है। 

इस वैक्सीनेशन के बीच राज्यों में भी अच्छी प्रतियोगिता देखी गई। अभी तक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

यूपी-बिहार पीछे, कर्नाटक ने मारी बाजी 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कर्नाटक टॉप पर रहा। यहां एक दिन में 26.92 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं बिहार में  26.62 लोगों ने वैक्सीन लगी। इसी तरह यूपी में 24.86 लोगों को डोज लगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने राज्य में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व स्टाफ के लोगों का अभिभवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य नवंबर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान को पूरा कर लेगा। 

जानें किन राज्यों में शुक्रवार को कितना हुआ वैक्सीनेशन

राज्य                    एक दिन में वैक्सीनेशन 

कर्नाटक                 26.92 लाख 

मध्य प्रदेश              26.91 लाख

बिहार                    26.62 लाख

यूपी                       24.86 लाख 

असम                    7.09 लाख

प. बंगाल                3.97 लाख 

हरियाणा                3.73 लाख

दिल्ली                   1.52 लाख 

जम्मू कश्मीर          1.15 लाख

राजस्थान               13.18 लाख

पंजाब                    2.02 लाख 

केरल                    3.89 लाख 

हिमाचल प्रदेश        62,585 हजार

गोवा                     16,419 हजार

तमिलनाडु              2.52 हजार