Jun 3, 2021
देश में कोरोना के मामले में लगातार गिरावट जारी है। कई राज्यों में आंकड़े तेजी से कम हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 32 हजार 364 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 2,713 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 16 लाख 35 हजार 993 जा पहुंची। वहीं संक्रमण दर 7 फीसदी के नीचे 6.37 फीसदी पर आ गई है। यह लगातार 11वां दिन है जब देश में संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे दर्ज की गई है। इसके अलावा इस अवधि में 2 लाख 7 हजार 71 मरीज संक्रमण से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं।
अब अगर कुल मामलों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमणों की कुल संख्या 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 350 हो गई है। वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या 2 करोड़ 65 लाख 97 हजार 655 हो गई है। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या 3 लाख 40 हजार 702 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 28,75,286 लोगों को खुराक दी गई है, वहीं कुल टीका लाभार्थियों की संख्या 22,41,09,448 हो गई है।








