Loading...
अभी-अभी:

पूर्वोत्तर और दिल्ली के बीच की दूरी घटी, ये नया इतिहास रचने का समयः चुनाव नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी

image

Mar 2, 2023

तीनों पूर्वोत्तर राज्य (नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय) में चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी घोषणा के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम बड़े नेताओं खुशी का माहौल है। वहीं दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया ।

जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मैं त्रिपुरा मेघालय, नगालैंड के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। दिल्ली में या हमारे अन्य इलाकों में बीजेपी का काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में है इसलिए यहां के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। आप सभी भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। इन चुनाव परिणाम में दुनिया के लिए कई संदेश हैं। आज के नतीजे ये दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर आस्था है। बीजेपी की जीत का राजः पीएम मोदी बोले कि त्रिवेणी में बीजेपी की जीत का राज है। भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति, भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव। ये त्रिवेणी मिलकर बीजेपी की शक्ति को 111 गुना बढ़ा देते हैं। हमने देश को नई राजनीति दी है।

जेपी नड्डा का संबोधन: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम लंबी सोच लेकर, संकल्प लेकर भारत की राजनीति को बदलने का काम कर रहे हैं। पीएम अपनी नीतियों से पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम किया है। पीएम ने 50 बार से ज्यादा पूर्वोत्तर का दौरा किया। वे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पूर्वोत्तर के लिए अलग योजना तैयार की। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एटीएम समझ रखा था। पैसे कमाने पर जोर दिया जाता था। लेकिन अब पूर्वोत्तर में विकास हुआ है, पीएम के मार्गदर्शन में स्थिति बदली है। यहां अब शांति है, हिंसा नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व: त्रिपुरा-नगालैंड में पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद जताया है और कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया । त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया । ये स्थिरता और विकास के लिए वोट है। त्रिपुरा में बीजेपी विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है।