Loading...
अभी-अभी:

हिमाचल: शिमला में फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड

image

Feb 19, 2023

हिमाचल: शिमला में फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने शुक्रवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया
इससे पहले फरवरी 2015 में तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था

शिमला दिनांक 19 फरवरी 2023 दिन रविवार

हिमाचल प्रदेश में भी पारा चढ़ने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। शिमला में फरवरी में न्यूनतम तापमान ने पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले फरवरी 2015 में तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

अचानक ठंड गायब हो गई
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही हिमाचल के वातावरण में अचानक ठंडक चली गई। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान भी शिमला से कम रहा। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 11.1 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने क्या कहा?
मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम के मिजाज में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. राज्य के ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है। इससे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।