Loading...
अभी-अभी:

मोदी का राहुल की यात्रा पर इशारा, सतर्क रहें !

image

Jan 18, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के मंत्र तो बताये लेकिन जब उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को हल्के में न लें, तो इसका अब कई मायने निकाले जाने लगे हैं। दरअसल, मोदी ने यह भी कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को ज्यादा और दूसरे की कम को आंकने से बचें। इस तरह की बातों से बचें।'

पीएम ने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक जाने की बात कही। मोदी के इस बयान के बाद लोग इसे कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा से जोडकर देख रहे हैं। राहुल गांधी और भारत जोडो यात्रा पर शुरुआत से ही भाजपा के कई नेताओं ने बयान दिए, लेकिन पीएम ने विपक्ष को हल्के में न लेने की बात अब कही है। उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढने की जरूरत है, क्योंकि इस आयु वर्ग के लोगों ने भारत का राजनीतिक इतिहास नहीं देखा है।

राहुल यात्रा का रूट बदलकर हिमाचल में दाखिल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा आज हिमाचल प्रदेश के घटोटा में चल रही है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं।

यात्रा शुरू करने से पहले जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का हिमाचल से आने का रूट नहीं था। लेकिन जनता का प्यार उन्हें इसे खींच लाया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचना है, ऐसे में दिन कम थे तो हिमाचल का प्लान नहीं बन पा रहा था।