Mar 2, 2023
नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा आज आज देश के कुल राज्यों में हुए उपचुनावों की काउंटिंग भी चल रही है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु झारखंड, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। अरुणाचल, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे, जबकि महाराष्ट्र में 2 सीटों पर । ये वोटिंग 27 फरवरी को हुई। वहीं लक्षद्वीप के संसदीय क्षेत्र में भी 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था।
रुझानों के मुताबिक नार्थ ईस्ट में भाजपा आगे हैं उसे त्रिपुरा में सबहुमत मिलता दिख रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान पूर्वोत्तर के राज्यों पर है। यहां विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 41 सीटें और त्रिपुरा में 22 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में एनपीपी 25 सीटों के साथ सबसे बडी पार्टी है। एग्जिट पोल में भी यही अनुमान जाहिर किया गया था। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा- नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया था। मेघालय में संगमा की पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है।
महाराष्ट्र में कस्बापेठ सीट से भाजपा आगे है। तो ईरोड में कांग्रेस ने दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद 12 हजार वोट की बढ़त बना ली है। उधर महाराष्ट्र में चिंचवाड़, कस्बापेठ सीटों पर 26 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा के विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप (चिंचवाड) के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव जरूरी चिंचवाड़ में अश्विनी जगताप ने पोस्टल बैलट काउंटिंग के बाद बढ़त बना ली है। कस्बापेठ में 7 राउंड के बाद कांग्रेस के रवींद्र धंगेरकर आगे चल रहे हैं।