Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी ने अपनी दादी को किया याद, कहा उनकी सिखायी बातें आज भी प्रेरित करती हैं..

image

Nov 18, 2020

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनके 103वें जन्मदिन पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है 'एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1329235625380249600

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि 'विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा।

बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला पीएम थीं। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की कमान संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई थी।