Loading...
अभी-अभी:

मोदी सरकार ने आम आदमी को नज़रअंदाज़ किया : राहुल गांधी

image

Feb 1, 2021

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश किया। इस बजट के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। केरल की वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी ने बजट 2021-22 में गरीब और आम आदमी को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसमें सरकार ने देश की संपत्ति को अपने मित्र पूंजीपतियों में बांटने की पूरा प्रबंध किया है।

जन सामान्य को खुशहाल नहीं देखना चाहती सरकार
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि, यह सरकार देश के जन सामान्य को खुशहाल नहीं देखना चाहती है, इसलिए उनके हित में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार केवल सार्वजनिक संपत्ति को प्राइवेट हाथों बेचने की योजना पर जोर दे रही है। बता दें कि राहुल गांधी की दलील है कि यदि गरीबों के हाथों में पैसा आएगा तो वो खर्च कर पाएंगे और अगर खर्च करेंगे तो अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।

इनसे मिलेगा सरकार को पैसा
राहुल गांधी ने कहा की इस दफा बजट में सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है। इस बजट में केंद्र सरकार ने कई PSU, बीमा, रेलवे सेक्टर, बैंक के विनिवेश का फैसला किया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे सरकार को पैसा मिलेगा, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं में किया जाएगा।