Jun 23, 2021
महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि, राजावाड़ी अस्पताल के ICU में एडमिट एक व्यक्ति की आँख चूहों ने कुतर दी। यह अस्पताल बृहन्मुम्बई महानगरपालिका द्वारा संचालित है। वहीं इस मामले पर मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बयान देते हुए कहा है कि मरीज की हालत खराब है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1407353645306310656
वेंटिलेटर सपोर्ट पर मरीज
मरीज को साँस लेने में काफी परेशानी हो रही थी उसे बुखार और किडनी में दर्द था जिसके बाद रविवार (20 जून 2021) को उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
मरीज की आंख को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं
चूहों ने मरीज की आँख को कितना नुकसान पहुंचाया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अस्पताल की सुपरिंटेंडेंट डॉ. विद्या ठाकुर ने बताया है कि, मरीज की आँख की रोशनी सही सलामत है।
पेशेंट की बहन ने बताया आंखों देखा हाल !
पेशेंट की बहन ने आँख को हुए नुकसान की तस्वीरें दिखाई हैं। पेशेंट की बहन ने कहा कि, इस अस्पताल का मालिकाना हक BMC के पास है। मैंने उनकी आँख पर एक पट्टी देखी और नीचे खून देखा। हम जैसे आम लोग और कहाँ जा सकते हैं? नर्सों ने बताया था कि केवल दो लोग ड्यूटी पर हैं और ICU के लिए यह संख्या काफी कम है। घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे बाहर निकालने का प्रयास किया। यह पहली दफा नहीं है जब किसी अस्पताल में इस प्रकार की घटना हुई है। इससे पहले 2017 में कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में भी चूहों ने दो मरीजों को कुतर दिया था।