Loading...
अभी-अभी:

शिया बोर्ड से क्यों रद्द हुई सैयद फैजी की सदस्यता?

image

Jul 28, 2022

शिया वक्फ बोर्ड ने सय्यद फैजी की सदस्यता रद्द कर दी है। उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगे थे। इससे पहले बोर्ड ने धर्म परिवर्तन को लेकर वसीम रिजवी की सदस्यता रद्द कर दी थी। अब सैयद फैजी के खिलाफ ये फैसला आया है। 

फैजी और रिजवान साथ लड़े थे चुनाव

मामले में ये मुद्दा उठा था कि वसीम रिजवी ने सैयद फैजी को अपने साथ चुनाव लड़ाया था। तब ये दोनो ही मुतवल्ली कोटे से सदस्य थे। लेकिन धर्म परिवर्तन के बाद वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद शिया बोर्ड से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसी सिलसिले में सय्यद के खिलाफ भी एक्शन लिया गया था। 

हालांकि लंबे समय से फैजी को लेकर अटकलें लग रही थीं। उस समय उन पर एक्शन की बात भी कही गई थी। अब बुधवार को शिया बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते  हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। फिलहाल फैजी की ओर से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।