Loading...
अभी-अभी:

शेयर बाजार गिरावट पर बंदः बीएसई सेंसेक्स 59,463.93 पर हुआ बंद

image

Feb 25, 2023

मुंबई। मुम्बई शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका से घरेलू बाजार में बिकवाली हावी के कारण आई है। इसके साथ ही विदेशी कोषों की ताजा निकासी और दिग्गज कंपनी एचडीएफसी के दोनों शेयरो में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह अच्छी शुरुआत के बाद भी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 141.87 अंक करीब 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ ही 59,463.93 पर बंद हुआ। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45.45 अंक तकरीबन 0.26 फीसदी नीचे आकर 17,465.80 पर बंद हुआ सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा और महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा गिरे।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में हल्की बढ़त रही दुनिय भर के बाजारों में उछाल के बाद भी घरेलू बाजार में गिरावट हावी रही। एफआईआई के शेयरों में भी घरेलू बाजार में बिकवाली रही। इससे पहले गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।

वहीं अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ ही नीचे आया है जबकि जापान के निक्की में बढ़त का माहौल है। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गत दिवस ऊपर आकर बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 फीसदी उछाल के साथ ही 82.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।