Loading...
अभी-अभी:

महाराष्ट्र सरकार पर संबित पात्रा का निशाना, कहा- महाराष्ट्र सरकार रो रिया है...

image

Aug 19, 2020

एक्टर सुशांत सिंह राजूपत केस में अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अब इस केस की जांच सीबीआई करने वाली है। ऐसे में इसी बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब इन सभी के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता संबित पत्रा ने उद्धव सरकार पर तंज कसा है। दरअसल, संबित पात्रा ने इशारा करते हुए कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है।

अब मिलेगी दोषियों को सजा
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'पहले महाराष्ट्र सरकार सो 'रिया' था, फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो 'रिया' था, अब मुंबई में सरकार रो 'रिया' है, दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है। #महाराष्ट्रसरकार_रो_रिया_है। उनके इस ट्वीट से यह तो साफ़ है कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। वैसे इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, 'यह न्याय की जीत है। सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही उदयमान कलाकार था। उसका ऐसे ही चला जाना पूरे देश को पीड़ा दे दिया है। पूरे देश को न्याय की उम्मीद थी। आज के दिन का पूरे देश को इंतजार था। अब ईमानदार जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

सुशांत की आत्मा को न्याय मिले : केंद्रीय मंत्री
इसी के साथ आगे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहनों ने जो साहस दिखाया और सुशांत की आत्मा को न्याय मिले, इसकी जो उन्होंने पूरी कोशिश की, वह भी अपने आप में ऐतिहासिक क्षण है। मैं आज सुशांत के परिवार का अभिनन्दन करना चाहूंगा। इस तरह अब तक कई राजनेता, विधायकों ने सुशांत केस में अपनी-अपनी बात रखी है।