Jan 30, 2018
वक्त के साथ-साथ आज के जमाने में होने वाली शादियों का ट्रेंड भी बदल गया है। पहले के ज़माने में साधारण तरीके से शादी विवाह के कार्यक्रम कर दिए जाते थे ,लेकिन आज हर कोई कुछ अलग करना चाहता है। हम अापको ले चल रहे हैं ऐसी ही एक अनाखी शादी में...
**अनोखे अंदाज में एंट्री...**
अाजकल अच्छी पर्सनालिटी और बॉडी के सब दीवाने हैं , एेसे में देश में wwe के कई चाहने वाले मिल जाएंगे लेकिन कोई रेसलिंग का इतना दीवाना भी हो सकता है कि वह अपनी शादी में किसी रेस्लर के अंदाज में एंट्री ले। जी हां अब तक शादियों में आपने दूल्हों के कई अलग-अलग तरह के अंदाज देखे होंगे, लेकिन आपने ये नहीं देखा होगा कि रेसलिंग(wwe) का जुनून इस कदर सवार हो सकता है कि वो शख्स अपनी शादी में उसी अंदाज में एंट्री मारे। इसी अनोखे अंदाज का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
**दंग रह गए लोग...**
दरअसल पाकिस्तान में एक दूल्हे ने अपनी शादी में wwe चैंपियन अंडरटेकर के अंदाज में एंट्री ली। लोग बारात के साथ दूल्हे का इंतजार में बैठे थे, तभी सिर पर काली टोपी पहने और काले ड्रेस में एक शख्स ने बड़ी शान से अलग ही अंदाज़ में एंट्री ली। सभी इस शख्स को देखकर हैरान हो गए। जब उन्होंने देखा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दूल्हा है तो लोग दंग रह गए।इसका वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान में इस अंदाज़ में दूल्हे की एंट्री लेने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी एक शख्स ने शादी में रेस्लर ट्रिपल एच के अंदाज में एंट्री लेकर सबको हैरत में डाल दिया था।