Jan 30, 2018
**इंदौर**। संशाधन के अभाव के बावजूद भी एमवाय अस्पताल के डॉक्टर ने एक युवती के पेट की सफलता पूर्वक जटिल सर्जरी कर उसे पेट दर्द से निजात दिलाई। डॉक्टरों का दावा है कि विश्व में इस प्रकार की केवल 100 सर्जरी हुई हैं। इनमे से पांच सर्जरी देश में हुई हैं।अभी तक दिल्ली बॉम्बे और साउथ के प्रदेशों में ही इस तरह की सर्जरी हो सकी हैं। देश के सरकारी अस्पताल में पहली बार एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने यह सर्जरी की है।
**खून की नली 70 प्रतिशत थी ब्लॉक...**
दरअसल खंडवा जिले के पुनासा की रहने वाली 27 वर्षीय सविता पिछले तीन सालो से पेट दर्द को लेकर पीड़ित थी बड़े बड़े डॉक्टरों को बताने के बाद भी डॉक्टर उसकी पेट दर्द का कारण नहीं पता लगा पा रहे थे उसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया एमवाय के डॉक्टर ने एक महीने की कड़ी मशक्क्त के बाद उसके पेट दर्द का कारण पता लगाया और उसकी सफल सर्जरी की। सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ अरविन्द घनघोरिया ने बताया की सविता पिछले तीन वर्षो से पेट दर्द से परेशान थी उसका वजन भी लगातार कम हो रहा था कई डॉक्टरों को दिखाने और जांच कराने के बाद भी पेट दर्द का पता नहीं लग पा रहा था, सविता को एमवाय रेफर करने के बाद उसका सिटी स्केन करने पर पता चला की पेट की खून की नली 70 प्रतिशत ब्लॉक है।
इस कारण शरीर की दूसरी मांसपेशिया क्रश ऑफ़ ड्रायफ्राम गलत ढंग से जुड़ गई इसमें पेट में लिवर खाने की थैली एव छोटी आंतों की खून सप्लाय करने वाली नली में रुकावट आने से छोटी आंतों में खून नहीं पहुंच पा रहा था। सरकारी अस्पताल एमवाय के डॉक्टरों ने कड़ी मशक्क्त के बाद सर्जरी कर युवती को पेट दर्द से राहत दिलवाई। कई बड़े बड़े डॉक्टरों ने भी इस तरह की बीमारी पहली बार देखी।