Jun 9, 2021
वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 10.1 प्रतिशत से घटाकर 8.3 प्रतिशत कर दिया है। संस्था ने कहा कि कोविड-19 की सबसे खतरनाक दूसरी लहर से इकोनॉमिक रिकवरी को नुकसान पहुंचा है। कोविड-19 महामारी की अबतक की सबसे खतरनाक दूसरी लहर से इकोनॉमिक को नुकसान पहुंचा है। कर्ज देने वाला बहुपक्षीय संस्थान ने 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी है।
कोरोना महामारी और लंबे लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था धराशायी
बता दें कि 31 मार्च, 2021 में अर्थव्यवस्था में अबतक की सबसे खराब 7.3 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि 2019-20 में इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। विश्वबैंक ने इस साल अप्रैल में 2021-22 में जीडीपी में 10.1 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था। यह जनवरी में 5.4 प्रतिशत वृद्धि से अधिक था लेकिन अब अनुमान को कम कर दिया गया है।