Aug 16, 2020
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा। आप सभी जानते ही होंगे धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वहीं अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन हाँ आईपीएल में अब भी उनके जलवे बरकरार रखने वाले हैं। ऐसे में डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि 'धोनी का युग याद किया जाएगा और उनके "फुर्तीले कप्तानी" को श्रेय दिया जाएगा।
राजनेता कमल हासन ने की धोनी की सराहना
इसके अलावा अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने धोनी के आत्म-विश्वास की सराहना की है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि धोनी ने टीम इंडिया का नेतृत्व 3 आईसीसी ट्रॉफी में किया है जिसमें उन्होंने अपनी टीम को विजेता भी बनाया है। दरअसल इस लिस्ट में टी20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 भी शामिल है। बीते दिनों धोनी ने एक पोस्ट की और अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।
सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कही ये बात..
वहीं धोनी के रिटायरमेंट के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। आपने देखा होगा उस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।