Aug 22, 2020
इंडिया की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा सहित 5 लोगों को इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया जाने वाला है। यह खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार होगा कि 5 लोगों को खेल रत्न दिया जाने वाला है।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अवॉर्ड
खेल अवार्ड-2020 की समिति ने शुक्रवार को रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा व पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जानें वाला है।
सचिन, धोनी और कोहली को मिल चुका है ये अवॉर्ड
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर हो सकते है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली को यह अवार्ड मिल गया है। वहीं ईशांत शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। पुरस्कारों की अंतिम सूची में से साक्षी मलिक व मीराबाई चानू के नाम हटा दिए गए हैं। इन दोनों के नामों की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की गई थी।