Aug 4, 2021
पीवी सिंधु (Pv Sindhu) ओलंपिक (Olympics) में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के दो दिन अपने देश भारत लौट आईं हैं। भारत लौटने पर पीवी सिंधु का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ है। साल 2016 के रियो ओलंपिक में सिंधु ने रजत पदक जीता था। भारत आने पर पीवी सिंधु का केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Minister Kiren Rijiju) ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया है। किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में सबसे खास बात ये है कि मंत्री रिजिजू ने पीवी सिंधु के कोच पार्क ताई (PV Sindhu's Coach Park Tae-sang) की भी तारीफ की है और कहा कि भारत में आप हीरो बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'भारत के गौरव, दोहरे ओलंपिक पदक विजेता का घर में स्वागत है,पीवी सिंधु भारत की गौरवान्वित बेटी ओलंपिक पदक के साथ टोक्यो से वापस आ गई है, वह मुझसे मिलने आई, मैंने उनके कोच मिस्टर पार्क, उनके माता-पिता, SAI और BAI को उन्हें चैंपियन बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद कहा।'
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1422747237625389062
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1422601949698953217