Loading...
अभी-अभी:

यूपी में स्वास्थ्यकर्मी सहित 37 लोग कोरोना पॉजिटिव, अब तक 17 की मौत

image

Aug 19, 2020

कोरोना महामारी के कारण देश का प्रत्येक क्षेत्र बेहद प्रभावित हुआ है। वहीं इस बीच यूपी के संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी सहित 37 लोग COVID-19 पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 49 लोग ठीक हुए। अब तक 1637 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं अब तक 17 संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है।

37 लोगों की रिपोर्ट पॉ​जिटिव
एडिशनल सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने अपने बयान में बताया कि बुधवार को 37 लोगों की रिपोर्ट सकारात्मक आई है जिसमें सीएचसी हैंसर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी सकारात्मक पाया गया है। साथ ही खलीलाबाद ब्लॉक इलाके में 18, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बेलहर कला क्षेत्र में आठ तथा हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तीन,सांथा क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव पाए गए है। अन्य स्थानों के रहवासी भी दो लोग पॉजिटिव पाए गए है जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 49 लोग ठीक हुए है।

COVID-19 की चैन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बहुत आवश्यक
एडिशनल सीएमओ ने बताया कि अब तक 1637 लोग कोरोना सकारात्मक मिल चुके है जबकि 17 मरीज की मौत हो चुकी है। 244 लोग सक्रीय है। 1376 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 524 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है जबकि 2456 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। इसके साथ ही एडिशनल सीएमओ ने आगे बताया कि जो लोग पॉजिटिव के कांटेक्ट में आए हो, उन्हें स्वयं अपना टेस्ट करा लेना चाहिए। COVID-19 की चैन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बहुत आवश्यक है। इसी के साथ राज्य में निरंतर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जरुरी है की हम सतर्क रहे।