Mar 16, 2022
उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हज़ार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज़ दे चुके हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ ने बूथ का निरिक्षण करते हुए यह बात कही है।
योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ, 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज़ की सुविधा का निरीक्षण किया।