Jun 17, 2021
भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें। केवल यही नहीं बल्कि बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि, जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, वे वही हैं जिन्होंने पूर्व में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। जहां तक चंपत राय की बात है तो उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप
बता दें कि, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और सपा ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया है। ऐसे में साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा,उन्होंने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद के पास एक पक्षी को भी नहीं जाने देंगे। उनके दंभ का करारा जवाब दिया गया है और राम जन्मभूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे लोगों के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।
अखिलेश यादव ने दान दिया है, तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं...
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, चंपत राय ने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिर भी, यदि आप के संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए कुछ दान किया है, तो वह रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं। अखिलेश यादव ने दान दिया है, तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का कड़ा विरोध किया था।








