Oct 4, 2020
यूपी के हाथरस में हुई गैंगरेप की दरिंदगी पर बवाल बढ़ते ही जा रहा है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही रही है। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस केस पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान पर सेलिब्रिटीज और तमाम सोशल मीडिया उपभोक्ताओं में आक्रोश नज़र आ रहा है। सुरेंद्र सिंह ने हाथरस मामले को लेकर बात करते हुए बेटियों को ही संस्कार देने की बात बोल दी है। वहीं विधायरक के इस बयान पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
इस बर्बरता पर बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने बोला, "मैं विधायक के साथ एक शिक्षक भी हूं। ये घटनाएं संस्कार से रुक सकती हैं। शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं है। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उन्नाव दुष्कर्म केस पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए स्वरा ने लिखा- 'ये घटिया आदमी पुराना पापी है।
https://twitter.com/ReallySwara/status/1312501962378633217








