Nov 23, 2023
हृदय रोग का जोखिम कई कारणों से बढ़ता है जैसे हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, शुगर, मोटापा, धूम्रपान, अत्यधिक शराब या कैफीन का सेवन, तनाव, सुस्त जीवनशैली, एजिंग (उम्र बढ़ना) या फिर परिवार में पहले किसी को हृदय की बीमारी आदि। हृदय रोग को ठीक करने के लिए जरूरी है कि आप पहले डॉक्टर से सही इलाज के बारें में बात करें। साथ ही, आप कुछ घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं या जीवनशैली में ऐसे बदलाव करें जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करे।
दिल की बीमारी से बचने के तरीके
दिल की बीमारी से बचने का तरीका है लहसुन खाएं, लहसुन का इस्तेमाल जूस, तेल और दवाई के रूप में किया जाता है। कई शोध से पता चला है कि लहसुन हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के लिए बेहद अच्छा होता है। लहसुन का इस्तेमाल खून पतला करने के रूप में भी किया जाता है। लहसुन ब्लड सर्कुलेशन भी संतुलित रखता है।
हृदय रोगों से बचने के लिए खाएं बादाम
खाना खाने के बाद जब हृदय में दर्द होता है तो इसका कारण एसिड रिफ्लक्स या गर्ड (एसिडिटी का गंभीर रूप) हो सकता है। दोनों ही स्थिति की वजह से छाती में दर्द होता है। कई लोगों का दावा है कि जब सीने में जलन की समस्या होती है तब बादाम खाने या बादाम का दूध पीने से इसके लक्षण कम हो जाते हैं। शोध का मानना है कि जो लोग हर हफ्ते 150 ग्राम के आसपास ड्राई फ्रूट्स खाते हैं उनमें हृदय की बीमारी का जोखिम एक तिहाई कम हो जाता है।
रोजाना आधे घंटे के लिए व्यायाम जरूर करें और फिर धीरे-धीरे व्यायाम की गति को समय-समय पर बढ़ाते रहें। व्यायाम करने के अलावा आप रोजाना लिफ्ट की जगह सीढ़ियों की मदद लें, शाम के समय रोजाना बाहर दौड़ने के लिए निकल जाएं। ऐसी कुछ गतिविधियां भी आपको स्वस्थ रखेंगी और तनाव को दूर करेंगी।
व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से एक सही एक्सरसाइज रूटीन के बारें में पूछें और प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में ही व्यायाम करें। स्वस्थ वजन बनाये रखना बेहद जरूरी है। अधिक वजन से हृदय की बीमारी, हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ है या नहीं, तो आप बॉडी मास इंडेक्स की मदद ले सकते हैं। अगर आपका बीएमआई 25 से अधिक है इसका मतलब है कि आपको दिल की बीमारी का खतरा है।